* भाजपा का सदस्यता अभियान एक जुलाई से
रांची : भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत झारखंड में भी एक से 31 जुलाई तक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम चलेगी. 20 प्रतिशत नये सदस्य बनाने का लक्ष्य है. यानी प्रदेश इकाई को 1.20 लाख नये सदस्य बनाने हैं.
अभियान को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद पीएन सिंह, संगठन महामंत्री प्रसन्न मिश्र सहित जिलाध्यक्षों, प्रभारी और सदस्यता प्रभारियों की बैठक हुई. बाद में सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद ने बताया कि 15 अगस्त सत्यापन हो जायेगा.
एक सितंबर तक स्थानीय कमेटी का गठन कर लिया जायेगा. पार्टी बूथ स्तर कमेटी बनायेगी. बूथ स्तर पर कम से कम 25 सदस्य बनाने हैं. मौके पर मीडिया प्रभारी प्रदीप सिन्हा और प्रेम मित्तल भी मौजूद थे.
आज भोगनाडीह में सभा : मीडिया प्रभारी प्रदीप सिन्हा ने बताया कि 30 जून को हूल दिवस के मौके पर सिदो-कान्हो की जन्मस्थली भोगनाडीह में सभा होगी. शहीद स्थल पंचकटिया से सुबह 9.30 बजे नेता पदयात्र शुरू करेंगे.
* प्रभारियों की नियुक्ति
रांची : भाजपा ने विभिन्न जिलों के लिए सदस्यता प्रभारी की घोषणा कर दी है. प्रदेश सदस्यता प्रमुख राकेश प्रसाद ने प्रभारियों की सूची जारी की है. रांची महानगर में राजू सिंह, रांची ग्रामीण में मानकी राजेंद्र शाही, लोहरदगा में बालकृष्ण सिंह, गुमला में यशवंत कुमार सिंह, सिमडेगा में सरयू यादव, खूंटी में घुरण महतो, पश्चिमी सिंहभूम में रविशंकर विश्वकर्मा, सरायकेला-खरसावां में जीतेन गोड़ाई, जमशेदपुर महानगर में जीतेंद्रनाथ मिश्र, पूर्वी सिंहभूम में असित सिंह सरदार, गढ़वा में राम उदार पांडेय, पलामू में विजय ओझा, लातेहार में देव मोहन सिंह, चतरा में विनय कुमार सिंह, हजारीबाग में विवेकानंद सिंह, रामगढ़ में अमरेंद्र गुप्ता, कोडरमा में रवि मोदी,, गिरिडीह में शरत कुमार भक्त, बोकारो में प्रवीण सिंह, धनबाद में रवि सिन्हा, जामताड़ा में कृष्ण चंद्र महतो, दुमका में मनोज सिंह पहाड़िया, देवघर में संजय यादव, गोड्डा में पवन कुमार झा, साहेबगंज में अरूण कुमार बेसरा और पाकुड़ में रतन प्रसाद साहा सदस्यता प्रभारी बनाये गये हैं.
News from : http://prabhatkhabar.com/node/176564