32वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2012, प्रगति मैदान, नर्इ दिल्ली में झारखण्ड पैवेलियन में श्री संजय कुमार अपर स्थानिक आयुक्त, झारखण्ड भवन, नर्इ दिल्ली द्वारा झारखण्ड पैवेलियन के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया गया। झारखण्ड पैवेलियन में परम्परागत आभूषण, झारक्राफट, वूड क्राफट, जूट का सामान, लाह की चूडि़यां, जड़ी बुटियां आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। झारखण्ड पेवेलियन में आधुनिक तकनीकी का प्रदर्शन किया जा रहा है। आयडा, बियाडा, रियाडा के स्टाल उधमियों को उधोग लगाने हेतु उत्प्रेरित कर रहे हैं तथा महत्वपूर्ण सुझाव दिये जा रहे हैं।
आज श्रीमति मंजु सफाया, र्इ0डी0, हुडको ने झारखण्ड पैवेलियन का भ्रमण किया एवं पैवेलियन में सजे उत्कृष्ट कलाकृतियों की काफी सराहना की।
झारखण्ड पैवेलियन में झारखण्ड के कला कृतियां लोगों को विशेश आकर्षित कर रही हैं।