जेसीआई रांची ने 2 फरवरी को एकता व अखंडता दिवस के रूप में मनाया। संस्था के प्रवक्ता जेसी विक्रम चौधरी ने बताया की सदस्यों ने 8 स्कूलों यथा सरला बिरला पब्लिक स्कूल ,मनन विद्या स्कूल,डी ए वी बरियातू ,बिशप वेस्टकोट बॉयज स्कूल ,कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, संत ज़ेवियर्स , सरस्वती शिशु मंदिर ,सारदा ग्लोबल पब्लिक स्कूल के बच्चो को ईमानदारी,समाज सत्यवादिता,अच्छे चरित्र, नैतिकता के लिए शपथ दिलायी।
सभी स्कूलों के प्राचार्य ने कार्यक्रम को सराहा तथा संस्था की तरफ से जरूरतमंद बच्चो को पूर्व में दी गयी छात्रवृति के लिए धन्यवाद् दिया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम कुमार एवं जेसीरेट अंशु गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष अभिनव मंत्री,महिला विंग की अध्यक्ष रजनी ढांढानिया,सचिव सिद्धार्थ जायसवाल, गौरव अग्रवाल ,अमित खोवाल, पंकज साबू,अजित साहू , प्रकाश अग्रवाल,विनय मंत्री, प्रतीक जैन,अलोक गोयल,वरुण जालान,गौरव माहेश्वरी,मुकुंद झुनझुनवाला,विवेक मोदी,अंकुर अग्रवाल,पुनीत ढांढानिया,नवीन बजाज,आशीष भाला,रोबिन गुप्ता मयंक अग्रवाल,अमित छावछरिआ ,कंचन माहेश्वरी,दीपा बंका ,शीतल शर्मा,पायल बजाज ,मेघा चौधरी,नीलम जैन ,शोभा अग्रवाल ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।