RQOD1667-min

जे.सी.आई रांची ने धूम धाम से लाबेद गांव में मनाया 69वा गणतंत्र दिवस

Story Top Stories

जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल रांची ने लाबेद गांव में बच्चों के साथ शुक्रवार को 69वा गणतंत्र दिवस मनाया। मालूम हो की संस्था ने 9 वर्ष पहले लाबेद गांव को गोद लिया था। संस्था के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने गाओं में ध्वजारोहन के मोके पर मौजूद लोगो को स्वच्छ गांव बनाने का संकल्प दिलाया।श्री दीपक अग्रवाल ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने गांव और देश का नाम रोशन करने की जरूरत है।

महिला विंग की अध्यक्ष रजनी ढांढानिया ने गांव के लोगो को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ से अवगत कराया साथ ही साथ गांव की बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

जेसी दीपक अग्रवाल ने बताया की संस्था की तरफ से लाबेद गांव में एक विद्यालय का निर्माण कराया गया है जिसमे ४० बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। संस्था के सदस्य प्रत्येक वर्ष गांव में मेडिकल कैंप ,ठंड में ऊनी कपड़ो का वितरण जैसे अन्य कार्य करती है।मोके पर गांव के तरफ से छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।मोके पे मौजूद बच्चो के बीच फल और मिठाईया बाटी गयी।

संस्था के तरफ से लाबेद गांव के ग्राम प्रधान एतवा मुंडा ,स्कूल के शिक्षक संजय उरांव ,सामाजिक कार्यकर्ता बेंजामिन लिंडा को सम्मानित किया गया।

मोके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष अभिनव मंत्री, अनिल अग्रवाल ,मनीष रामसीसरिआ, सदस्य सिद्धार्थ जायसवाल,सुशील केडिया , निखिल मोदी, गौरव अग्रवाल ,अमित खोवाल, प्रकास अग्रवाल,पियूष केडिया,नितेश अग्रवाल,पंकज साबू,सौरव साबू,प्रतीक जैन,नवीन नवीन गारोदिया,अलोक गोयल,विक्रम चौधरी ,वरुण जालान,गौरव माहेश्वरी,मयंक अग्रवाल महिला विंग की अध्यक्ष रजनी ढांढाणिया सचिव दीपा बांका,आशा मोदी शोभा अग्रवाल,श्वेता माहेश्वरी, संतोषी मुरारका,कंचन माहेश्वरी,वर्षा रामसीसरिआ,पायल जैन,अल्पना झा,सुनीता मोदी,विभा मोदी,सीमा अग्रवाल,नीलम अग्रवाल,वंदना खोवाल एवं अन्य उपस्थित थेI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *