रांची सिथत एच.र्इ.सी. प्लांट अस्पताल में मोतियाबिन्द का नि:शुल्क आपरेशन सम्पन्न होने जा रहा है। इसके लिए अस्पताल में शिविर लगाया गया है। जिसमें आज तक 496 मरीजों का निबंधन हुआ है। 107 मरीजों को दाखिला दिया गया है और 84 मरीजों को सफल आपरेशन किया गया। रजिस्ट्रेशन कैम्प 6 दिसम्बर से 13 दिसम्बर, 2012 तक निर्धारित किया गया था और आपरेशन कैम्प 8 दिसम्बर से 15 दिसम्बर, 2012 तक सुनिशिचत किया गया था।
कम्पनी के निगमित सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत इस शिविर का संचालन किया गया था इस शिविर का समापन 15 दिसम्बर, 2012 को होगा। उस दिन आपरेशन कराये गये सभी मरीजों को नि:शुल्क चश्मा का वितरण किया जायेगा। शिविर में आस-पास के मरीजों के साथ-साथ बाहय क्षेत्रों के मरीजों का भी आगमन हुआ था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अस्पतालकर्मी सेवा एवं समर्पण भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।