रांची – नेत्र चिकित्सको के सालाना कार्यक्रम में कल रात ,मुम्बई से जानी मानी अदाकारा, गायक और परफ़ॉर्मर धृति सहारन , अक्षय और पूरी टीम ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया, डॉ भारती कश्यप ने बताया कि Jhoscon XVI का आयोजन, रांची ओफ्थलमिक फोरम के द्वारा किया जा रहा है, मुम्बई की कलाकार धृति ने काफी हाई वोल्टेज कार्यक्रम में लोगो को झुमाया, एक से बढ़ कर एक हिंदी, इंग्लिश और पंजाबी गानों पर लोगो ने जम कर नाच किया, दर्शकों का उत्साह देखकर धृति सहारण खुद को स्टेज पर नही रोक पाई और दर्शकों के बीच आकर काफी लंबा और शानदार प्रदर्शन किया, सब ने कार्यक्रम की बहुत तारीफ की और देर रात तक झूमते रहे।दर्शकों की मांग पर धृति ने भोजपुरी गाने भी गाये और फिर से रांची आने का वादा किया।
कई पुरष्कार के विजेता और फिल्मों की अदाकारा धृति ने भी बताया कि इतने जोशीले दर्शक उन्होंने कहीं नही देखे, बैंड में आये अक्षय सहारण ने लोगो को पहली बार बीट बॉक्सिंग का लुत्फ दिया रांची में ये इस तरह का पहला कार्यक्रम है, रांची की जानी मानी कंपनी Next Resource ने कलाकारों को मुम्बई से रांची लाया और ये हसीन रात का गवाह बने, कार्यक्रम को सफल बनाने में बरकत शेख, मुम्बई, राजकुमार , संतोष, समीर, जूही , अमरदीप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।