राँची, दिनांक 05,जून-2012
मुख्यमंत्री श्री Arjun मुण्डा से आज रायल बैंक आफ कनाडा, मुम्बर्इ, के प्रबंध निदेशक, श्री ए0आर0 सिन्हा ने मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में काफी अच्छा सुधार हो रहा है।
बैठक के दौरान श्री सिन्हा ने कहा कि विश्व बाजार में कनाडा की आर्थिक व्यवस्था सबसे अधिक मजबूत है। झारखण्ड में उधोगों के स्थापना हेतु अच्छी सम्भावनाएं हैं। आज उधोग में निवेश हेतु सम्भावनाओं की तलाश है। जिसका लाभ झारखण्ड को मिल सकता है। कुछ क्षेत्रों का चयन करते हुए उस पर विशेष ध्यान देकर विकास को गति दी जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री मुण्डा ने कहा कि आज आर्थिक परिदृष्य तेजी से बदल रहे हैं। इसका अध्ययन आवश्यक है। प्राÑतिक संसााधनों को वैल्यू ऐडिशन के साथ जोड़ कर ही आर्थिक विकास किया जा सकता है। उत्पादन के साथ ही उसके बाजार के लिए स्ट्रेडेजी निर्धारित करना आवश्यक है। Ñषि आधारित उधोगों का विकास आवश्यक है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बाजार उपलब्ध कराने पर विकास की अनेकों सम्भावनाएँ हैं।
रायल बैंक आफ कनाडा, मुम्बर्इ, के प्रबंध निदेशक, श्री ए0आर0 सिन्हा ने मुख्यमंत्री को स्वस्थ्य लाभ के उपरांत कनाडा, आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने मुम्बर्इ में झारखण्ड फोरम के गठन का भी सुझाव दिया।
इस मौके पर उनके साथ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता एस0 मोहन भी उपसिथत थी। उन्होंने भी मुख्यमंत्री को उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु शुभ कामनाएँ दी।