झारक्राफ्ट ग्रामीण क्षेत्र के उत्पादों को ….

Press Release

झारक्राफ्ट ग्रामीण क्षेत्र के उत्पादों को विष्वबाजार तक पहुँचाने के लिए एक पुल की तरह है। यह उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने का माध्यम ही नहीं है, बलिक इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएँ अपने उत्पादों को बाजार उपलब्ध करा रहीं है। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है, विषेषकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को झारक्राफ्ट एक मंच उपलब्ध करा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री अजर्ुन मुण्डा ने उपरोक्त बातें आज झारक्राफ्ट मेगा स्टोर के उदघाटन के उपरांत कहा। उन्होंने कहा कि यह पूरे राज्य के आर्टिजन्र्स के लिए अपने उत्पादन को विष्व बाजार तक पहुँचाने का माध्यम है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दिए बिना विकास अधूरा रहेगा। राज्य के विकास के लिए सभी वर्गों, सभी क्षेत्रों का विकास आवष्यक है। ग्रामीण क्षेत्र के बहुुत लोग इससे जुड़ चुके हैं, लगातार जुड़ रहे है। झारक्राफ्ट से जुड़ने का क्रम सतत जारी है। झारक्राफ्ट द्वारा बाजार की आवष्यकता को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज तकनीकि दृषिटकोण से काफी विकास हुआ है, फिर भी आम आदमी का कलात्मक उत्पादों के प्रति झुकाव बढ़ा है। लोगों के आर्थिक विकास के साथ ही उनकी क्रय क्षमता का भी विकास हुआ है। उसकी आवष्यकताएँ बढ़ी है। उन्होंने कहा कि एक आम आदमी की आवष्यकता एव र्इच्छा के मíेनजर लगभग सभी उत्पाद इस मेगास्टोर में उपलब्ध हैं। घर की सजावट, पुरूष, महिला सभी के लिए काफी कुछ उपलब्ध है। सभी उत्पादों का एक कलात्मक पक्ष है। महिलाओं के परम्परागत हुनर का यह बड़ा मंच है।
झारक्राफ्ट को बधार्इ देते हुए उन्होंने कहा कि यह विकास निरंतर जारी रहे। इसे बेंी बतवचचपदह की तरह माना जा सकता है। इस तरह के स्टोर का चेन तैयार करना है। मेट्रो सिटीज में इसके स्टोर खुलें और उसके माध्यम से इसके निर्यात को बढ़ावा मिले। इसे बाजार उपलब्ध कराना हम सबकी जिम्मेवारी है। इसके उत्पादों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम में उधोग विभाग के विषेष सचिव सह झारक्राफ्ट के प्रबंध निदेषक श्री धीरेन्द्र सिंह, झारखण्ड ग्रामोधोग बोर्ड के अध्यक्ष श्री जयनन्दू समेत अनेक वरीय पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग उपसिथत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *