राँची, 23 जुलार्इ, 2012
श्री आर सी सिन्हा मुख्यमंत्री से मिलने मुख्यमंत्री आवास आये
मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा ने राज्य के विकास सलाहकार श्री आर सी सिन्हा के साथ उनके द्वारा पूर्व में सुझाए गये विकास कार्यो की रूप रेखा, उनकी संरचनाएँ, कार्य प्रणाली इत्यादि के संबंध में गहन चर्चा की। आज सायं राज्य के विकास सलाहकार श्री आर सी सिन्हा मुख्यमंत्री से मिलने मुख्यमंत्री आवास आये थे। इस दौरान विभिन्न विभागों में पूर्व में समर्पित राज्य की प्राथमिकताओं के संबंध में चर्चा हुर्इ। खास तौर पर पथ निर्माण, नगर विकास, उधोग, बिजली, पानी, वन इत्यादि से संबंधित आर्थिक विकास के विभिन्न आयाम इस चर्चा के केन्द्र में रहे।
श्री अर्जुन मुण्डा से झारखण्ड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की भेंट !
आज पूर्वाहन मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा से झारखण्ड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोŒ फहीमुíीन अहमद ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर हुर्इ इस सौजन्य भेंट के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण के कर्इ महत्वपर्ूण मसलों
पर चर्चा हुर्इ।

